सुपरवाइजर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2024 03:17 PM

supervisor shot dead in broad daylight sensation spread

इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाणगंगा और गांधी नगर इलाके के बीच सुपर कॉरीडोर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाणगंगा और गांधी नगर इलाके के बीच सुपर कॉरीडोर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलराम के रूप में हुई है, जो मकान निर्माण के काम से जुड़ा था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बलराम की हत्या विवाद के बाद की गई है। हमलावर ने उस पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी धर्मशील येवले ने बताया कि घटना बारादरी की है जहां पर बलराम सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत था। जिन्हें गोली मार दी गई। वहां अन्य काम करने वाले युवक उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उन्हें डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया फिलहाल गोली किसने चलाई सब जांच का विषय है जानकारी जुटाई जा रही है।

PunjabKesari

वही इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना के संबंध में किसी भी तरह की सहायता के लिए लोगों से अपील की है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!