ससुराल वालों ने बांझ का दिया ताना, तो बहू ने कर ली खुदकुशी, पति ने मां-बाप और भाई पर करवाई FIR

Edited By meena, Updated: 04 May, 2022 07:08 PM

taunts of the in laws the daughter in law committed suicide

अप्रैल 2018 में विवाह करके किरण कुमारी को झारखंड से छतरपुर लाया था तब से आज तक विवाह के चार साल गुजरने के बाद भी उनके बच्चे नहीं हुए, जिसके चलते ससुराली, सास, ससुर, देवर, भाभी उससे झगड़ते और ताने दिया करते थे। साथ ही बच्चा न होने पर उसे बांझ होने का...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में बच्चे पैदा न होने के कारण लोगों और परिवारजनों के तानों से तंग आकर एक  महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना छतरपुर जिले के मातगुवां थाने के रनगुंवा गांव की है। जहां मृतका के पति राजकुमार ने बताया कि वह चार साल पहले अप्रैल 2018 में विवाह करके किरण कुमारी को झारखंड से छतरपुर लाया था तब से आज तक विवाह के चार साल गुजरने के बाद भी उनके बच्चे नहीं हुए, जिसके चलते ससुराली, सास, ससुर, देवर, भाभी उससे झगड़ते और ताने दिया करते थे। साथ ही बच्चा न होने पर उसे बांझ होने का ताना दिया करते थे। इन सब से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

राजकुमार ने बताया कि जहां घटना के दिन भी ससुर और देवर ने उससे झगड़ा करते हुए उससे बच्चा न होने पर बांझ कह दिया जो बात उसे नागवार गजरी और उसने दिल पर ले ली। पत्नी ने जिस बात (ससुर और देवर के तानों) की शिकायत अपने पति से फोन करके कही थी।

PunjabKesari

जब वह इस झगड़े के बाद घर लौटा तो पत्नी किरण कुमारी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके लिए वह अपने पिता- हरदास, भाई- मुन्ना, भाभी- फूला को दोषी मान रहा है। वहीं पुलिस ने मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!