जमीन हड़पने की साजिश में तबाह हुआ पूरा परिवार! चार ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Oct, 2025 03:29 PM

the entire family was destroyed in a land grabbing conspiracy

जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है।

रीवा। (गोविंद सिंह): जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ग्राम फूल निवासी विवेक पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी बुआ विमला मिश्रा और फूफा मनोज मिश्रा को परिजनों द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली।

आवेदन के अनुसार, विमला मिश्रा ने 28 मार्च को ज़हर खाकर जान दे दी, जबकि लगातार मानसिक तनाव से परेशान होकर मनोज मिश्रा ने भी 24 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।

PunjabKesariपरिजनों ने बताया कि इसके बाद संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके बेटे शिवेश मिश्रा और बुजेश मिश्रा को भी परेशान किया गया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने 26 अक्टूबर को आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान शिवेश की मौत हो गई, जबकि बुजेश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विवेक पांडेय ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!