महाशिवरात्रि के पोस्टर बैनर हटाने पर बवाल, फूट-फूटकर रोए आयोजक...कहा- आत्महत्या कर लेंगे, सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 01:24 PM

controversy erupts over the removal of mahashivratri posters and banners organi

रीवा शहर के बीचों-बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब महाशिवरात्रि के आयोजन से जुड़े पोस्टर-बैनर नगर निगम द्वारा हटाए जाने लगे। इस कार्रवाई से नाराज़ शिवभक्त आयोजन समिति के...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा शहर के बीचों-बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब महाशिवरात्रि के आयोजन से जुड़े पोस्टर-बैनर नगर निगम द्वारा हटाए जाने लगे। इस कार्रवाई से नाराज़ शिवभक्त आयोजन समिति के सदस्य सड़क पर उतर आए। नारेबाज़ी, विरोध प्रदर्शन और भावनात्मक दृश्य—सब कुछ शहर के व्यस्त बाजार में देखने को मिला। हालात तब और बिगड़ गए, जब मुख्य आयोजनकर्ता और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई मनीष गुप्ता फूट-फूट कर रो पड़े और आत्महत्या तक की चेतावनी दे डाली। शहर में कई घंटों तक ये हंगामा चलता रहा।

देखें वीडियो...

PunjabKesari

रीवा शहर में बीते कई वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाती रही है। ढोल-नगाड़ों, झांकियों और शिवभक्तों के साथ यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती है। इस आयोजन की तैयारियां शिव बारात आयोजन समिति द्वारा करीब एक महीने पहले ही शुरू कर दी जाती हैं।

और ये भी पढ़े

    PunjabKesari

    शहर भर में तोरण द्वार, पोस्टर और बैनर लगाए जाते हैं। लेकिन इसी तैयारी के दौरान नगर निगम प्रशासन ने पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही आयोजनकर्ता मौके पर पहुंचे, माहौल गर्मा गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने इस कृत्य को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी। “प्रशासन मुर्दाबाद” और “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाने लगे। देखते ही देखते मौके पर व्यापारियों और आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच शिव बारात के मुख्य आयोजनकर्ता और रीवा के प्रतिष्ठित व्यवसाई मनीष गुप्ता भी वहां पहुंचे।

    PunjabKesari

    अर्ध-नग्न अवस्था में भावुक मनीष गुप्ता फूट-फूट कर रोते नजर आए और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि यही रवैया रहा तो वे आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं। यह हंगामा रीवा शहर के बीचों-बीच कई घंटों तक चलता रहा। बाद में मनीष गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि अब वे यह आयोजन नहीं करेंगे।

    Related Story

      Trending Topics

      IPL
      Royal Challengers Bengaluru

      190/9

      20.0

      Punjab Kings

      184/7

      20.0

      Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

      RR 9.50
      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!