देश के 'हीरो' का सच्चा फैन है यह दूल्हा, हाथों में रचाई 'अभिनंदन' के नाम की मेहंदी

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 Mar, 2019 12:04 PM

the groom named abhinandan on hands with mehandi

पाकिस्तान से सकुशल भारत लौटे जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत लोगों ने बड़े जोश के साथ किया था। जहां एक तरफ उनकी मूंछो के स्टाइल को कॉपी कर युवा देशभक्ति के रंग रंगे नजर आ रहे है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर का एक युवक तो अभिनंदन के शौर्य से इतना...

इंदौर: पाकिस्तान से सकुशल भारत लौटे जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत लोगों ने बड़े जोश के साथ किया था। जहां एक तरफ उनकी मूंछो के स्टाइल को कॉपी कर युवा देशभक्ति के रंग रंगे नजर आ रहे है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर का एक युवक तो अभिनंदन के शौर्य से इतना प्रभावित हुआ है कि उसने सेहरा पहनने के पहले हाथों में लगाई जाने वाली बीबी के नाम की मेहंदी की बजाय देश की सेना के हीरो अभिनंदन की तस्वीर बनवाकर सेल्यूट किया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, इंदौर के सांवेर रोड़ क्षेत्र के ग्राम रिंगनोदिया में रहने वाले दुग्ध व्यवसायी शुभम जाट विंग कमांडर अभिनंदन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बकायदा अपनी होने वाली जीवन संगिनी से फोन पर बात कर कहा कि वह उसके नाम की बजाय वह वीर जवान अभिनंदन की तस्वीर की मेहंदी अपने हाथों पर लगवाएंगा। दूल्हे शुभम जाट के इस फैसले को ना सिर्फ उनकी होने वाली बीबी ने माना बल्कि 10 मार्च को होने वाली शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने भी उनकी सराहना की।

PunjabKesari

दूल्हे के भाई गौरव जाट की माने तो उनके भाई शादी के जरिये एक अच्छा संदेश ना सिर्फ देश के युवाओं को दिया है बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के मुंह पर भी ताले जड़ दिए है। कारण यह है कि देश के युवाओं के लिए देशभक्ति से बड़ा कोई कर्म और धर्म नहीं है। 10 मार्च को होने वाली शादी की चर्चाओं के साथ ग्राम रिंगनोदिया में अभिनंदन वाली मेहंदी की चर्चाएं भी जोरो पर हैं। जो युवाओं में देशभक्ति की अलख जगा रही है।वहीं देश भक्ति में ओत प्रोत इस परिवार ने घर में होने वाले हर छोटे बड़े समारोह में देश भक्ति के रंग बिखेरने का निर्णय लिया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!