थाना प्रभारी ने भाजपा नेता को दी एनकाउंटर की धमकी, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, कहा- नेताओं का ये हाल है तो आम का क्या होगा

Edited By meena, Updated: 16 Nov, 2025 07:27 PM

the station in charge threatened a bjp leader with an encounter in panna

पन्ना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम के भाई एंव पूर्व जनपद सदस्य रामबाबू गौतम के साथ थाना प्रभारी...

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम के भाई एंव पूर्व जनपद सदस्य रामबाबू गौतम के साथ थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने गाली गलौज कर एनकाउंटर करने की धमकी दी। मामले की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को लगी इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार से नाराज होकर ग्रामीणों ने थाना धरमपुर का घेराव कर दिया है, जिससे धरमपुर का माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

PunjabKesari

थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार की शिकायत ग्रामीणों ने एसपी निवेदिता नायडू से की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पन्ना जिले की विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है, और वरिष्ठ अधिकारी थाना पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ये है पूरा मामला

बता दें कि ग्राम पंचायत के किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। थाना प्रभारी ने एनकाउंटर करने की धमकियां देना शुरू कर दिया, इसी विवाद के बाद भारी संख्या में रामबाबू गौतम के समर्थक थाने पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थकों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने बातचीत के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।

PunjabKesari

स्थिति के बिगड़ते ही प्रशासन हरकत में आया, और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। थाने के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल मामला तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और ग्रामीण धरना पर बैठ गए। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बृजपुर थाना प्रभारी के ऐसे ही व्यवहार के कारण ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, और बंदूके छीन ली थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!