Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2023 01:26 PM

गणपति बप्पा की अजीब लीला है, वो कहते है ना, भगवान गणेश की जब कृपा होती है, तो भगवान आपके लिए सभी बंद रास्ते खोल देता है
जबलपुर(विवेक तिवारी): गणपति बप्पा की अजीब लीला है, वो कहते है ना, भगवान गणेश की जब कृपा होती है, तो भगवान आपके लिए सभी बंद रास्ते खोल देता है। ऐसा ही देवताल विकास समिति के साथ में है। देवताल विकास समिति के आस पास के क्षेत्रों को कुछ वर्ष पहले प्रशासन के द्वारा हटा दिया गया उसके बावजूद भगवान की कृपा ऐसी बनी रही कि समिति की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के बाद भी लगातार भगवान गजानन देवताल तालाब के मध्य जल में विराजमान होते आ रहे है वो भी बड़े धूम धाम से।
समिति के लोग अब सरकार द्वारा दिए गए घर जो की तिलहरी में है। क्षेत्र के वासी जो कई सालों की परंपरा को आज भी कायम रखे की समय निकाल कर आज भी गणेश भगवान को उनके पानी स्वरूप में आज भी कायम रखे।