महिला ने बस स्टैंड पर दिया बच्चे को जन्म, मदद की बजाय लोग बना रहे थे विडियो

Edited By meena, Updated: 22 Jul, 2019 01:33 PM

the woman was born on a bus stand

दमोह के नोहटा इलाके के गोला पट्टी गांव की महिला ने बस स्टैंड पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। महिला पिछले दो दिन से दमोह अस्पताल में दाखिल थी लेकिन बिना अस्पताल प्रबधंन को जानकारी दिए ही अपनी मां के साथ वहां से आ गई। तभी बस स्टैंड पर ही उसकी डिलीवरी...

दमोह(इम्तियाज़ चिश्ती): दमोह के नोहटा इलाके के गोला पट्टी गांव की महिला ने बस स्टैंड पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। महिला पिछले दो दिन से दमोह अस्पताल में दाखिल थी लेकिन बिना अस्पताल प्रबधंन को जानकारी दिए ही अपनी मां के साथ वहां से आ गई। तभी बस स्टैंड पर ही उसकी डिलीवरी हो गई। हैरानी की बात यह रही कि बस स्टेंड पर मौजूद यात्री महिला की मदद करने की बजाय प्रसव का वीडियो बनाते रहे। इस बीच किसी यात्री ने डायल 108 को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और महिला को अस्पताल ले गईं। नवजात और बच्चो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बस स्टैंड पर गोला पट्टी गांव की रहने वाली महिला पन्ना जाने वाली बस के लिए खड़ी थी। तभी उनको अचानक लेबर पेन होने लगा महिला के साथ आई उनकी मां बस में सामान रख रही थी। इसी बीच गर्भवती अचानक जमीन पर बैठ गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन बस स्टेंड पर मौजूद महिलाओं और अन्य यात्रियों ने उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच किसी बुजुर्ग ने लोगों को डांटते हुए महिला की मदद करने कहा तब जाकर एक महिला प्रसूता और उसके साथ मौजूद महिला की मदद करने पहुंची।
 

PunjabKesari

गनीमत रही कि डिलीवरी ज़िला अस्पताल के पास ही बस स्टैंड पर हो गई और वक़्त पर जननी एक्सप्रेस पहुंच गई जिससे जच्चा बच्चा सुरक्षित हैं ।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!