मध्यप्रदेश आ रही यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, 30 से अधिक यात्री थे सवार; मची अफरा-तफरी,

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jul, 2026 10:51 AM

a bus carrying over 30 passengers from madhya pradesh

MP desk (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में आ रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। मंगलवार देर रात बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 21 लोगों के...

MP desk (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में आ रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। मंगलवार देर रात बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 21 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।      

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई है। यहां मंगलवार देर रात ऋषिकेश से इंदौर आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। हादसे के दौरान बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 21 लोग घायल हुए है। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है।

12 लोगों की हालत गंभीर, 4 लापता

दौसा हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर आर के मीणा ने बताया कि 8 लोगों की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। वहीं, 13 लोगों की हालत अब भी गंभीर है। गंभीर घायलों में-

1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)

2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)

3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)

11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर

12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश) 13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)

चार लोग लापता

1. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर

2. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)

3. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

4. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!