राज्य में बेटियों के जन्म पर मिलेंगे ₹1.5 लाख, इस योजना के तहत मिलेगा फायदा; जानें पूरी डिटेल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2026 05:40 PM

1 5 lakh to be provided upon the birth of daughters in

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। दरअसल, राज्य सरकार ने रानी दुर्गावती योजना की रूपरेखा तैयार की है। इस...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। दरअसल, राज्य सरकार ने रानी दुर्गावती योजना की रूपरेखा तैयार की है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म लेने पर उसे 1.5 लाख रुपये की बड़ी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया जाएगा। बता दें कि इस योजना का फायदा आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को मिलेगा।

राज्य सरकार ने प्रदेश में बेटियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना की रूपरेखा तैयार की है। जी हां रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को उनके जन्म पर 1.5 लाख रुपये की बड़ी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया जाएगा। खास बात यह है कि 1.5 लाख रुपये की यह वित्तीय सहायता राशि बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरे होने के बाद प्रदान की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से समाज में बेटियों के जन्म को लेकर एक सकारात्मक और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवारों को मिलेगा। ताकि समाज में गरीब परिवार को बेटियों को संभालने में सहायता मिल सके।

बता दें कि गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन कर रहे परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। आवेदन करने वाले परिवार के पास वैध बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य है। लाभार्थी परिवार का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल व स्थायी निवासी होना आवश्यक है। सरकार ने इस योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की है, इसलिए आने वाले समय में इसके विस्तृत नियम, शर्तों और अन्य दिशा-निर्देशों से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का वैध बीपीएल कार्ड
  • नवजात बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण (पासबुक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!