दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने चार लाख के मोबाइल किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Nov, 2024 05:53 PM

theft in mobile shop in bhind

दुकान की टूटी हुई दीवार ओर मोबाइल गायब देखे तो उनकी समझ में आ गया दुकान में चोरी हो चुकी है।

भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव कस्बे में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया और चार लाख से अधिक के ब्रांड न्यू मोबाइल, एसेसरीज,रिपेयरिंग के लिए रखे हुए पुराने मोबाइल और रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए हैं,हालांकि चोरी की बारदात और चोरों के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए हैं, जानकारी के अनुसार मेहगांव की पचेरा रोड़ पर रहने वाले मनोज प्रजापति और दिलीप प्रजापति की गांधी रोड़ पर मोबाइल और रेडीमेड कपड़ों की शॉप है, बीती रात चोरों ने 2 बजे के लगभग दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे 15 नए मोबाइल और एक दर्जन रिपेयरिंग के लिए रखे हुए मोबाइल और कपड़े लेकर फरार हो गए। 

सुबह जब दोनों भाई दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान की टूटी हुई दीवार ओर मोबाइल गायब देखे तो उनकी समझ में आ गया दुकान में चोरी हो चुकी है। हालांकि चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई,जिसमें चोरों ने जैसे ही सीसीटीवी को देखा तो उसका एंगल तुरंत घुमा दिया लेकिन तब तक चोरों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो चुके थे, चोरी की सूचना मेहगांव थाना पुलिस को दी पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है हालांकि चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

PunjabKesariजिसमें चोरों के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। तीन साल पहले भी 2021 में दीवार तोड़कर इसी दुकान से पहले भी लाखों रुपए के मोबाइल चोरी हुए थे जिनका आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है, और अब फिर एक बार इसी दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, देखना होगा पुलिस इस बार सीसीटीवी में चोरों के चेहरे रिकॉर्ड होने के बाद चोरों को कब तक पकड़ती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!