चोरों ने किसान को कर दिया बर्बाद,घर में रखे 94 क्विंटल गेहूं पर डाला डाका,दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

Edited By Desh Raj, Updated: 05 May, 2026 06:13 PM

thieves ruin farmer loot 94 quintals of wheat stored in his home

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है। रौसर गांव में चोरों ने एक किसान की साल भर की मेहनत पर डाका डाला है।

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है। रौसर गांव में चोरों ने एक किसान की साल भर की मेहनत पर डाका डाला है। हैरानी की बात यह है कि चोरो ने घर में रखे पूरे 94 क्विंटल गेहूं को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौसर गांव में, किसान की मेहनत पर चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। यहां किसान नवल किशोर मिश्रा के सूने घर को, निशाना बनाते हुए चोर करीब 94 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि गेहूं नए घर के एक कमरे में रखा हुआ था, जहां आधी रात चोर बड़े वाहन के साथ पहुंचे, और पूरा गेहूं लोड कर फरार हो गए।

चोरी हुए गेहूं की कीमत लगभग  2 से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित किसान का कहना है कि खेती-किसानी ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है, ऐसे में इतनी बड़ी चोरी से परिवार पर, आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान नवल किशोर मिश्रा ने कहा है कि साल भर की मेहनत पर डाका डलने से वो बर्बाद हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि गांव में, इससे पहले भी तीन से चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।  पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत चोरहटा थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!