जंगल में बाघ ने किया युवक का शिकार, शव को किया क्षत-विक्षत

Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Sep, 2019 06:49 PM

tiger hunted young man forest corpse mutilated

बुदनी के समीप जंगल में एक युवक का बाघ द्धारा शिकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जंगल में पड़ा युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगमार्क बाघ के होने की पुष्टि की है..

सीहोर: बुदनी के समीप जंगल में एक युवक का बाघ द्धारा शिकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जंगल में पड़ा युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगमार्क बाघ के होने की पुष्टि की है। पुलिस की माने तो बाघ ने ही युवक का शिकार किया है।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना अंतर्गत गांव समनापुर निवासी कुंवर सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। इलाके में बाघ की मूवमेंट के निशान हैं। युवक की तलाश करने पर ग्रामीणों जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला देखा। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने शव पर बने पंजों के निशान और जमीन पर कीचड़ में परमार्क देख युवक का शिकार बाघ द्वारा किए जाने की पुष्टि की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!