अब CM मोहन 49-49 हजार की राशि करेंगे खातों में ट्रांसफर,जानिए किसको मिलेगी सौगात

Edited By Desh sharma, Updated: 22 Jan, 2026 07:35 PM

tomorrow cm mohan will transfer rs 49 000 each into the accounts

मध्य प्रदेश में कल यानिकी शुक्रवार को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। दरअसल संस्कारधानी जबलपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा।

(जबलपुर): मध्य प्रदेश में कल यानिकी शुक्रवार को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। दरअसल संस्कारधानी जबलपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। इस आयोजन में 121 जोड़ों के विवाह और निकाह संपंन होंगे। इस बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई बड़े  नेता शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए इन जोडों के खाते में  49 हजार रुपए भी ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही दुल्हन को चांदी का मंगलसूत्र भी दिया जाएगा।

121 जोड़ों के लिए भव्य मंडप हो चुका है तैयार

जानकारी के मुताबिक गैरीसन मैदान में होन वाले इस कार्यक्रम में 121 जोड़ों के लिए मंच और मंडप तैयार हो चुका है। इसी मंडप में नवदंपत्ति अपने अगले जीवन की शुरुआत करेंगें। इसके अलावा 3 जोड़े ऐसे भी होगें जिनका निकाह होगा।

दुल्हन को दिए जाएंगे चांदी के मंगलसूत्र

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर जबलपुर  महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि ये आयोजन  नगर निगम के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 49 हजार रुपए प्रत्येक जोड़े को ट्रांसफर करेंगे और दुल्हन को चांदी का मंगलसूत्र भी दिया जाएगा। शादी के सूत्र में बंधने वाले 121 जोड़ों के लिए 121 घोड़ों के साथ ही 121 पंडित भी मौजूद होंगे।

इसके साथ ही इस आयोजन में खान-पान का भी पूरा प्रबंध किया गया है। घराती और बारातियों के लिए भोजन व्यवस्था की गई है।  लिहाजा इस आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हैं और कल कई दिग्गज इसमें शामिल होकर 121 जोड़ों के लिए शुभ जीवन की कामना करेंगें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!