Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2026 12:49 PM

पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम में विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने और महाराज का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रूस से आए पर्यटकों के एक दल ने बालाजी ...
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम में विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने और महाराज का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रूस से आए पर्यटकों के एक दल ने बालाजी के दर्शन करते हुए महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। बागेश्वर महाराज ने सबको स्वस्थ और प्रसन्न रहने का आशीर्वाद दिया। इसी बीच पर्यटक दल जय श्री राम और सन्यासी बाबा की जय के नारे उद्घोषित करता रहा।
रूस से आए एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों ने बालाजी के दर्शन किए। प्रधान पुजारी प्रदीप महाराज ने गाइड के माध्यम से पर्यटकों को बालाजी की महिमा एवं सन्यासी बाबा की सिद्धियों के बारे में विस्तार से बताया। पर्यटक दल ने सनातन परंपरा को गहराई से समझने का प्रयास किया।
पर्यटक दल ने जब बागेश्वर महाराज से भेंट की तो उन्होंने अपने जीवन संघर्ष और साधना यात्रा की प्रेरणादाई कथा से अवगत कराया। महाराज श्री द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं सनातन की परंपरा आगे बढ़ाने के संबंध में किए जाने वाले कार्यों से भी वे अवगत हुए। धाम में समाज सेवा, धर्म सेवा, अन्न सेवा, पर्यावरण सुरक्षा जैसे विभिन्न विषयों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। महाराज श्री ने सभी पर्यटकों को सन्यासी बाबा की सिद्ध अभिमंत्रित भभूत दी। पर्यटकों ने बागेश्वर बालाजी भगवान की जय, सन्यासी बाबा की जय के नारे लगाए।