मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 8 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2021 10:22 AM

tractor trolley full of laborers overturned condition of 8 critical

छतरपुर में मजदूरों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हड़कंप मच गया। इसमें 35-40 मजदूर में से 17 मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में मजदूरों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हड़कंप मच गया। इसमें 35-40 मजदूर में से 17 मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 दूल्हा देव मंदिर के 3 दर्जन से अधिक लोग खेत में मजदूरी करने समीपस्थ लुगासी गांव में एक ठाकुर के खेत में मूंगफली तोड़ने जाते थे। इन मजदूरों को रोजाना लाने-लेजाने के लिए खेत मालिक किसान ही करता था और अपने ट्रैक्टर से लाता-ले जाता था। पर इस बार गढ़ीमलहरा छोड़ने उसका लड़का ट्रैक्टर चलाकर ले जा रहा था। जहां बघराजन मंदिर के पास सिंगल रोड (संकरे रास्ते) पर दूसरे वाहन से क्रासिंग के दौरान ट्रेक्टर तो निकल गया पर मजदूरों से भरी ट्राली पलट गई।

ट्रैक्टर में सवार सभी 37 लोग ट्राली से गिर गए कुछ ट्राली के नीचे दब गए। कुछ यहां-वहां फिक गये। घटना को देख ट्रेक्टर चला रहा लड़का डर कर भाग खड़ा हुआ। वहीं इस हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को पहले गढ़ीमलहरा फिर जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है जहां उन्हें ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है।

घायलों में 24 वर्षीय प्रजापति, 22 वर्षीय सविता प्रजापति, 28 वर्षीय ललिता प्रजापति, 30 वर्षीय शांति प्रजापति, 60 वर्षीय मुलिया प्रजापति, 60 वर्षीय परमी प्रजापति, 30 वर्षीय कुसुम आदिवासी, 35 वर्षीय कुंवर अहिरवार, 45 वर्षीय कट्टू अहिरवार, 32 वर्षीय प्रेम प्रजापति, 38 वर्षीय शांति प्रजापति, 24 वर्षीय पुष्पा प्रजापति, 60 वर्षीय मुलाइया अहिरवार, 65 वर्षीय परवी अहिरवार, सहित अन्य और भी लोग/मजदूर शामिल हैं। जिनमें से कुछ कम घायल गढ़ीमलहरा अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!