MP के छतरपुर में दर्दनाक हादसा: चट्टान के नीचे दब गईं दो बहनें, एक की मौके पर मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Sep, 2025 09:57 PM

tragic accident in chhatarpur mp two sisters buried under a rock

लवकुशनगर अनुविभाग के कटहरा में क्रेशर खदान की चट्टान के नीचे दो नाबालिग बच्चियों के दबने का मामला सामने आया है।

छतरपुर: (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुविभाग के कटहरा में क्रेशर खदान की चट्टान के नीचे दो नाबालिग बच्चियों के दबने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बगमऊ निवासी राजेश रजक की दो बेटियां — खुशबू रजक (11 वर्ष) और सोनम रजक (14 वर्ष) — बकरियां चराने खेत में गई थीं। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई और दोनों बच्चियां कंपनी के रखे पत्थरों के पास चली गईं।

इस दौरान अचानक एक बड़ी चट्टान/पत्थर खिसक गया और दोनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं। इसमें सोनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल खुशबू को निकालकर डायल-112 एम्बुलेंस से लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पता चला है कि दोनों बहनें अपने चाचा के यहां रहती थीं और उनके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस भयावह घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव-परिवार में मातम छा गया है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!