मुरैना में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत..

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Apr, 2024 10:46 AM

tragic accident in morena speeding vehicle hits bike

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना मुरैना के नेशनल हाईवे क्रमांक 552 केंद्रीय विद्यालय के सामने की है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे लाल पीपल और मोहन सिंह जाटव अंबाह की तरफ से मुरैना आ रहे थे दोनों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर माता बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari
 अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की भी तलाश कर रही है बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन सरियों से भरा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!