MP में दर्दनाक हादसा, घर का छज्जा गिरा, रिटायर्ड DSP की मौके पर मौत
Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Nov, 2025 04:40 PM

मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।
देवास। (एहतेशाम कुरेशी): मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान की बालकनी का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में रिटायर्ड DSP हिम्मत सिंह राणा (उम्र 71 वर्ष) मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय राणा घर में अकेले नीचे बैठे थे, तभी पुराना छज्जा अचानक ढह गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी।
प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुँचे और मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे में किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Story

MP के छात्र की कनाडा में दर्दनाक मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

MP में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से पति-पत्नी की मौत,शव के पास घंटों रोती रही 13 साल की...

MP में BJP नेता की मौत,खून से सने एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे,किसी ने नहीं देखा,परिजनों का भारी...

LPG संकट से हाहाकार! MP के इन जिलों में सिलेंडर के लिए भटक रहे लोग, बुकिंग ठप

MP में आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन, CM मोहन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

MP News: 1.28 लाख महिलाओं और हजारों बच्चों को मिली मदद, MP का हेल्पलाइन सिस्टम बना सहारा

MP News: 1.28 लाख महिलाओं और हजारों बच्चों को मिली मदद, MP का हेल्पलाइन सिस्टम बना सहारा

किसानों के लिए खुशखबरी! MP में बढ़ी गेहूं पंजीयन की तिथि

MP में IPS तबादला सूची पर लगा ब्रेक, इस वजह से ट्रांसफर लिस्ट हुई होल्ड

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल