कांग्रेस विधायक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2021 11:06 AM

truck hit congress mla s car

आगर रोड पर पानबिहार मोड़ के समीप मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफतार ट्रक ने करीब पांच बजे घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भंयकर थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में विधायक व कार चालक को गंभीर चोट...

उज्जैन: आगर रोड पर पानबिहार मोड़ के समीप मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफतार ट्रक ने करीब पांच बजे घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भंयकर थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में विधायक व कार चालक को गंभीर चोट नहीं लगी और वे बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को थाने भिजवाया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।  

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक मालवीय उज्जैन में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। यहां से शाम करीब पांच बजे बैठक खत्म कर वापस अपने गांव इशाकपुर जा रहे थे। पानबिहार मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक (एचपी 13-ए 2268) ने विधायक की कार (एमपी 13-सीसी 7207) को टक्कर मार दी। यदि कार चालक कार को सड़क से न उतारता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि ट्रक कार से टकरा गया और इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विधायक मालवीय को घुटने में मामूली चोट लगी है। हादसे की खबर से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इससे डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना मिलने पर टीआई विक्रम चौहान व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया और अन्य गाड़ी से विधायक को घर पहुंचाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!