टीएस सिंहदेव 2023 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- इस बार वैसा मन नहीं, जैसा पहले रहता था

Edited By meena, Updated: 29 Dec, 2022 04:26 PM

ts singhdev will not contest elections in 2023

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2023 में चुनाव न लड़ने की बात कही है। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था।

अंबिकापुर(प्रशांत कुमार दुबे): मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2023 में चुनाव न लड़ने की बात कही है। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था।

PunjabKesari

वही लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि  इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है, वही अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। इस बयान के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति का सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं यह तो आने वाला वक्त में सिंहदेव ही बता पायेंगे। लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!