खेलते खेलते घर के सामने बने 5 फिट गड्ढे में गिरे दो मासूम, मौत

Edited By meena, Updated: 30 Jan, 2022 07:40 PM

two innocents fell in a 5 fit pit built in front of the house while playing

शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के सामने बने 5 फिट गड्ढे में भरे पानी मे डूबने से 2 मासूम बच्चों की तड़फ तड़फ कर मौत हो गई।

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के सामने बने 5 फिट गड्ढे में भरे पानी मे डूबने से 2 मासूम बच्चों की तड़फ तड़फ कर मौत हो गई।

PunjabKesari

सिंहपुर थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी ढाई वर्षीय मासूम दीपक चौधरी अपने चाचा के लड़के प्रिंश चौधरी के साथ खेलते खेलते घर के सामने बने एक लगभग 5 फिट गहरे गड्ढे में भरे 3 फिट पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत तडफ़ तडफ़ कर मौत गई। जब कुछ देर तक बच्चों का कोई पता नहीं लगा तो परिजन बच्चों को ढूंढने लगे। जब गड्ढे के पास जाकर देखा तो उनके पैर के नीचे से मानों जमीन ही खिसक गई हो।

PunjabKesari

दोनों बच्चे गड्ढे में औंधे पड़े थे, जिन्हें आनन फानन में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में ममता सा पसरा रहा। मामले की जानकारी लगते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!