दोस्तों के साथ नायन स्टॉप डैम में नहाने गए दो नाबालिग डूबे, हुई मौत..

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jun, 2024 11:01 AM

two minors drowned in dam in ujjain

डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए दो नाबालिग डूब गए और उनकी मौत हो गई है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि उज्जैन में नागदा स्थित नायन स्टॉप डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए दो नाबालिग डूब गए और उनकी मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस और नगर रक्षा समिति के लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। यह हादसा बुधवार शाम को हुआ। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम होगा। चंदन आजाद नगर में रहता था और कृष्णा बिरला ग्राम में रहता था। वह अपने दोस्तों के साथ गर्मी में राहत पाने के लिए नायन डैम में नहाने के लिए गए थे।

PunjabKesariसूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की

 दोनों दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नायन में डैम बना हुआ है। यहां पर गर्मी के समय बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो नाबालिग डूब गए हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद दोनों के शव डैम में मिले जिनको बाहर निकाला गया।

दोनों नाबालिग दिन में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। दोनों के दोस्त घटनास्थल से भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी डैम पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस दोनों के दोस्तों का पता लगा रही है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!