काग्रेस विधायक दल बैठक से गायब रहे 2 MLA,विधायकों से कराए गए साइन,जीतू बोले-कुछ भी हो जाए नटराजन को जिताकर रहेंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 09:20 PM

two mlas absent from congress legislative party meeting

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी फिजा गरम हो चुकी है। भाजपा औऱ कांग्रेस अपनी अपनी ऱणनीति में लग गए हैं। वैसे को बीजेप के खाते में उसकी 2 सीटें जाने तय हैं लेकिन उसकी नजर कांग्रेस की तीसरी सीट पर भी है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी फिजा गरम हो चुकी है। भाजपा औऱ कांग्रेस अपनी अपनी ऱणनीति में लग गए हैं। वैसे को बीजेपी के खाते में उसकी 2 सीटें जानी तय हैं लेकिन उसकी नजर कांग्रेस की तीसरी सीट पर भी है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस भी कहीं न कही चितिंत दिख रही है। क्योंकि सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों के बाद बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार को चर्चा शुरू हो गई है। इसी वजह से कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है.

PunjabKesari

राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक

वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई है, जहां पर तीसरी सीट को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, और विधायक शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में सभी विधायकों से साइन करवाए गए हैं जिसको लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है। साइन किस कारण करवाए गए ये क्लीयर नहीं हुआ है। इसे क्रॉस वोटिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बैठक में कांग्रेस के 2 विधायक गैरहाजिर रहे।  वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा करते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन को वो राज्यसभा पहुंचाकर रहेंगे.

कांग्रेस बैठक में दो विधायक गैरहाजिर

वहीं बैठक में जीतू पटवारी ने कहा कि राज्यसभा का चुनाव वो किसी भी हाल में जीतकर रहेंगे।  हर स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस तैयार है। बैठक में सारे विधायक मौजूद थे लेकिन दो विधायक नहीं  थे। लिहाजा जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने साफ साफ कहा है कि किसी भी सूरत में मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा पहुंचाकर रहेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!