तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, ड्यूटी पर जा रहे दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Apr, 2025 06:16 PM

two people died in a road accident in gwalior

ग्वालियर में सड़क हादसा दो लोगों की मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, ड्यूटी पर सूर्या फैक्ट्री जा रहे दो कर्मचारियों को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के पास की है, बाइक में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कर्मचारियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जब पीछे से अन्य कर्मचारी आए और उन्होंने देखा तो तत्काल परिजनों को इस मामले की जानकारी दी, मौके पर पहुंची महाराजपुरा थाना पुलिस ने सभी को निगरानी में लेकर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesariपुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। मृतकों की पहचान सूर्य विहार कॉलोनी पिंटू पार्क के रहने वाले भूप सिंह सिकरवार और उनके पड़ोसी साथी कर्मचारी मुकेश अग्निहोत्री के रूप में हुई है। दोनों ही सूर्या फैक्ट्री में काम करते थे और मालनपुर जा रहे थे। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!