उज्जैन में 10 घरों में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार, 10 लाख के जेवरात बरामद

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jun, 2025 06:52 PM

ujjain police caught a thief

माधवनगर थाना पुलिस ने एक साल से लगातार सूने मकानों में चोरी कर रहे एक शातिर चोर को पकड़ लिया है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की माधवनगर थाना पुलिस ने एक साल से लगातार सूने मकानों में चोरी कर रहे एक शातिर चोर को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मनोहर सेन है, जो नानाखेड़ा, उज्जैन का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी के साथ-साथ 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

मनोहर सेन ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने माधवनगर थाना क्षेत्र में 8 बड़ी चोरी की हैं। सेठीनगर, उदयन मार्ग, राजस्व कॉलोनी और कोठी रोड क्षेत्र में बीते एक साल से हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे भी उसका हाथ है। वह सुनसान मकानों की रेकी करता और मौका पाकर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देता था।

PunjabKesari13 जून 2025 को मंडीदीप (जिला रायसेन) में उसके किराए के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के 18 मामले दर्ज हैं। वह एक निगरानीशुदा आदतन अपराधी है।

पुलिस अब आरोपी से यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!