डबल मर्डर से सनसनी! बड़े पिता ने भतीजा-भतीजी की बेरहमी से हत्या की, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 09:53 AM

uncle kills nephew and niece in shocking double murder in sehore village

जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत ग्राम धरमपुरी में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

आष्टा सीहोर। (रायसिंह मालवीय): जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत ग्राम धरमपुरी में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बड़े पिता ने अपने ही भतीजे और भतीजी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुरी निवासी जगदीश मालवीय के 19 वर्षीय पुत्र कुलदीप और 20 वर्षीय पुत्री शीतल की उनके ही बड़े पिता हरिसिंह मालवीय ने जघन्य तरीके से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन घर पर ही मौजूद थे, तभी आरोपी ने हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

PunjabKesariघटना की सूचना मिलते ही सिद्धिकगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीओपी दामोदर गुप्ता और थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!