पुलिस की प्रताड़ना से दुखी युवक ने दूसरी बार निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

Edited By meena, Updated: 07 Dec, 2019 02:58 PM

unhappy with police harassment youth swallowed poison

सिवनी जिले में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवनी की कान्हीवाड़ा पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने दो बार जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है...

सिवनी(अब्दुल काबिज): सिवनी जिले में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवनी की कान्हीवाड़ा पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने दो बार जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवक ने ज़हर खाने के पूर्व का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कबीर वार्ड निवासी हीरा जंघेला (32) ने कान्हीवाड़ा टीआई दिलीप पंचेश्वर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि कान्हीवाड़ा का थाना प्रभारी उसे एक्सीडेंट के फर्जी केस में प्रताड़ित कर रहा है और फसाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि युवक ने बेगुनाह होने को सबूत भी पुलिस को दे दिए थे।

PunjabKesari

बावजूद इसके टीआई उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। युवक का एक विडियो  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो उसने जहर खाने से पहले बनाया था। वहीं मामला सामने आने के बाद एएसपी कमलेश कुमार ने कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!