उज्जैन प्रेस क्लब में निर्विरोध चुनाव, मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदलाल यादव बने अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2025 06:48 PM

unopposed elections in ujjain press club chief minister s elder brother nandlal

उज्जैन प्रेस क्लब के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस बार चुनाव की खास बात यह रही...

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन प्रेस क्लब के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस बार चुनाव की खास बात यह रही कि मतदान की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। साधारण सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने आम सहमति से वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदलाल यादव को संगठन का नया अध्यक्ष चुन लिया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करते हुए निर्णय पर अपनी सहमति दर्ज की।

सभा के दौरान यह भी तय किया गया कि वर्तमान अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह हाड़ा को प्रेस क्लब का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। डॉ. हाड़ा ने बताया कि हर बार निर्धारित समय पर चुनाव तो होते थे, लेकिन मतदान प्रक्रिया में न सिर्फ अनावश्यक खर्च होता था बल्कि आपसी मतभेद भी उभर आते थे। ऐसे में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय सभी के हित में माना गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। सदस्यों ने कहा कि एकमत से चुनी गई टीम आगामी कार्यकाल में बेहतर तालमेल और समर्पण के साथ संगठन को नई दिशा देगी। निर्विरोध चुनाव के इस मॉडल को प्रेस क्लब के भीतर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हित में प्रभावी योजनाएँ लागू करेगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

प्रेस क्लब कार्यकारणी

अध्यक्ष : नंदलाल यादव
कार्यकारी अध्यक्ष : विशाल हाड़ा
सचिव : विजय व्यास
उपाध्यक्ष : उदय चंदेल, विक्रम जाट
कोषाध्यक्ष : भूपेंद्र भूतड़ा
सह सचिव : कलेश जाटवा

कार्यकारिणी

1. हर्ष जयसवाल
2. रवि सेन
3. अपूर्व देवड़ा
4. धर्मेंद्र भाटी
5. राहुल यादव
6. निलेश खोयरे
7. गोलू प्रजापत
8. अशोक त्रिपाठी
9. अभिजीत बेस
10. विश्वास शर्मा
11. संजय पुरोहित
12. मनोज तिलक
13. प्रणव नगर
14. प्रकाश त्रिवेदी

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!