Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2022 12:41 PM

इंदौर के हीरानगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम अवैध रूप से बने पशु पालने के लिए बनाए गए टिन शेड को तोड़ने पहुंची तभी एक परिवार के सदस्यों ने छत से हमला कर दिया। पशु पालकों ने यहां उपर से निगम की टीम पर पत्थर फेंके सूचना के बाद...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के हीरानगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम अवैध रूप से बने पशु पालने के लिए बनाए गए टिन शेड को तोड़ने पहुंची तभी एक परिवार के सदस्यों ने छत से हमला कर दिया। पशु पालकों ने यहां उपर से निगम की टीम पर पत्थर फेंके सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की है।
दरअसल मामला श्याम नगर एनएक्स का है। जहां अवैध रूप से बनाये गए टिन शेड में बड़ी शंख्या में गाय को पाला जा रहा था जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी इस संबंध में रहवासियों ने कई बार निगम में शिकायत की थी जिसपर निगम अपर आयुक्त देवेन्द्रसिंह के आदेश पर रिमूव्हल ओर कोंदवाड़े की टीम पहुंची थी। जिसमें यहां पशु पालक बंशी लाल और उसके परिवार के लोगों ने छत से पत्थर फैंके। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। यहां नगर निगम के अधिकारियों ने पत्थर फेंकने वाले लोगों के वीडियो बना लिये।

इधर डायल 100 को भी सूचना दी गई। बाद में मौके पर हीरानगर थाने के TI सतीश पटेल भी पहुंचे और मामला शांत कराया। नगर निगम के अधिकारी यहां से बिना पुलिस कार्यवाही के वापस चले गए। वही लोगों का कहना है कि बिना जानकारी के पहुंचे थे निगमकर्मी कोंदवाड़े की टीम पर पहले भी पशुओं को सांठगांठ कर छोड़ने के आरोप लग चुके हैं। निगमकर्मी यहां बिना अधिकारियों के जानकारी के पहुंचे थे। फिलहाल निगम के अफसर शनिवार को कार्रवाई की बात कर रहे हैं।