बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हंगामा! नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के पकड़े पैर, कहा- आप बजरंगबली के अवतार हो...

Edited By meena, Updated: 23 Mar, 2026 06:15 PM

uproar during bulldozer operation leader of the opposition grabs city magistrat

एमपी के खंडवा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल मच गया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर के पैर पड़ लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप हमारे रक्षक हो...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : एमपी के खंडवा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल मच गया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर के पैर पड़ लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप हमारे रक्षक हो, बजरंग बली के अवतार हो आप बचा लो। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि चिंता मत करो, अभी अपने घर जाओ। फिलहाल यह कार्रवाई रोक दी गई है।

PunjabKesari

खंडवा के सूरजकुंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए कहा हमारे ऊपर से बुलडोजर चला दे और हमारी समाधि बना दो, यहां हम वर्षों से रह रहे है। महिलाओं ने कहा कि हमे यहां से हटाने से पहले हमारे रहने का इंतजाम किया जाए, यहां पांच पीढ़ियों से रह रहे है, हम सभी टैक्स भी देते है। रेलवे ने कार्रवाई करते हुए कुछ मकानों पर बुलडोजर चढ़ा दिया।

PunjabKesari

दरअसल हंगामे के दौरान अजीब वाकया तब हुआ, जब नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के पैर पड़ लिए उनका कहना था कि यह लोग जेल भेज देते हैं, इसलिए इनको बजरंग बली समझ कर उनके पैर पकड़ लिए विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि हमे यहां से हटाने से पहले हमारे रहने का इंतजाम किया जाए, हम यहां पांच पीढ़ियों से रह रहे है, हम सभी टैक्स भी देते हैं।

नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने आरोप लगाया कि हिंदुत्व का दावा करने वाले कहा हैं, त्यौहार के दौरान माता बहनों को हटाया जा रहा है और यह सब चुप है, ऐसे बनायेंगे हिंदू राष्ट्र, फिलहाल जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने अभी कार्यवाही रोक दी है। कल जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचेंगे तब निर्णय होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!