Edited By Desh Raj, Updated: 16 Mar, 2026 11:34 PM

कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक बड़ी बात बोली है। अजय सिंह राहुल ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए तंज कसा है।
(टीकमगढ़): कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक बड़ी बात बोली है। अजय सिंह राहुल ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए तंज कसा है। अजय सिंह राहुल ने कहा कि सिंधिया खुद तय कर लें कि चंबल में वह मजबूत है या फिर नरेंद्र सिंह तोमर।
सिंधिया खुद तय करें, चंबल में ज्यादा ताकतवर या नरेंद्र सिंह तोमर
किसी समय कांग्रेस के कद्दावर और स्टार नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी अजय सिंह ने ये बड़ी बात बोली है। अजय सिंह ने कहा कि सिंधिया को भाजपा का चंबल में स्टार बनाने से पहले सिंधिया खुद तय कर लें कि वो चंबल में ज्यादा ताकतवर है या नरेंद्र सिंह तोमर।
दरअसल अजय सिंह से पत्रकारों के सवाल पर ये जवाब दिया था। ज्योतिरादित्य को भाजपा का चंबल में बड़ा चेहरा बताने पर अजय सिंह ने कहा कि सिंधिया खुद तय कर लें कि भाजपा में वह मजबूत है या फिर नरेंद्र सिंह तोमर। इस तरह से अजय सिंह ने सिंधिया पर बड़ा वार किया।
अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी भी-अजय सिंह
कांग्रेस की मजबूती पर अजह सिंह ने कहा है कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी। टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे अजय सिंह राहुल ने इस दौरान बड़ी बातें बोली हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर अजय सिंह से जब प्रश्न पूछा गया और सवाल किया कि ऐसे सरकार कैसे बनेगी।इस सवाल के जवाब पर अजय सिंह ने कहा कि यह छंटनी चल रही है, छोटा परिवार, सुखी परिवार। जो जा रहे हैं उन्हें जाने दो फिर कांग्रेस मजबूती के साथ सत्ता में वापिस आएगी