जीतू पटवारी को दिग्गज मंत्री का खुला चैलेंज,कहा- जहां रहते हो वहां से जीत कर बताओ,30 हज़ार से हारे हो अगली बार पता नहीं कितने से हारोगे

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Jun, 2026 09:13 PM

veteran minister s open challenge to jitu patwari

इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 27 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 27 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। इस मौके पर कैलाश आंगनबाड़ी बच्चों के साथ अठखेलियां और मस्ती भी की।कैलाश ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र अच्छे होने चाहिए और वो इन केंद्रो को किसी तरह की कमी नहीं रखेंगे। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को भी कैलाश ने  क्वालिटी वाला मुहैया करवाने पर जोर दिया। वहीं इस मौके पर कैलाश ने जीतू पटवारी पर बड़ा बयान दे दिया।

जीतू पटवारी दूसरी सीट ढूंढ रहे हैं-कैलाश

इस दौरान मीडिया से चर्चा में जीतू पटवारी पर कैलास विजयवर्गीय ने तीखा पलटवार किया।  दरअसल हाल ही में जीतू पटवारी ने अपने इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चुनौती दी थी। जीतू ने कहा था कि सीएम मोहन अगला चुनाव उज्जैन दक्षिण से लड़कर दिखाएं। इस पर कैलाश ने पलटवार करते हुए जीतू पर ही सवाल खड़े कर दिए।

अभी 30 हज़ार से ही हारे हो, अगली बार पता नहीं कितने से हारोगे-कैलाश

कैलाश ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि जीतू भाई आप जहां रहते हैं, पहले वहां से जीत कर बाताओ । अभी तो आप 30 हज़ार से ही हारे हो, अगली बार पता नहीं कितने से हारोगे, शायद मैदान छोड़कर ही भाग जाओगे।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने तो सुन रखा है कि जीतू पटवारी नई सीट ढूंढ रहे हैं। लिहाजा जीतू पटवारी पर इस हमले के बाद राजनीति में गरमाहट देखी जाने की उम्मीद है क्योंकि पटवारी इसकी क्या पलटवार करते हैं वो जानने वाला होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!