कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग का वीडियो अपलोड, लोडेड इंसास राइफल के साथ पार्टी मनाते बदमाश

Edited By Devendra Singh, Updated: 25 Jul, 2022 05:43 PM

video release of dangerous kashyap gang in ujjain

उज्जैन शहर के कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर गैंग का वीडियो अपलोड किया है। जो अब पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): शहर के कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर गैंग का वीडियो अपलोड किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। दरअसल सनसनीखेज वीडियो में बर्खास्त पुलिस आरक्षक और इंदौर में हत्या के आरोप के साथ अन्य बदमाश लोडेड इंसास राइफल लेकर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। रविवार को मामला सामने आने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

लोडेड इंसास राइफल के साथ पार्टी मनाते कुख्यात बदमाश 

कम उम्र में गैंग चलाने वाले आरोपी कुख्यात दुलर्भ कश्यप की करीब दो साल पहले रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। मारे गए नयापूरा निवासी बदमाश दुर्लभ कश्यप की गैंग अब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर दहशत फैलाने का काम करती है। गिरोह ने हाल ही में फेसबुक पर महाकाल मंडली ग्रुप में एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में व्यापम घोटाले का आरोपी चयन बोहरा सस्पेंड आरक्षक और राहुल व अन्य बदमाश एक कमरे में पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गैंग के सदस्य के हाथ में लोडेड इंसास राइफल भी दिख रही है। जिसे वह लोडेड बताकर सावधानी से एक दूसरे को देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शहर में लोग अपने अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

आरक्षक व्यापम घोटाले का आरोपी

इंसास राइफल ऑटोमेटिक रायफल है। यह पुलिस या पैरामिलेट्री फोर्स के पास होती है। गैंग के पास रायफल के वीडियो के संबंध में एसएसपी शुक्ला ने बताया कि वीडियो में दिख रहा आरक्षक राहुल है। वह व्यापम मामले में सस्पेंड है। मामले की जांच चल रही है। रायफल उसी के पास है। वीडियो अन्य जगह का हो सकता है। बावजूद वह भी जांच कर रहे हैं।

PunjabKesari

रासुका की सजा काट रहा था चयन बोहरा

वायरल वीडियो में लोडेड इंसास राइफल के साथ वीडियो में नयापूरा का चयन बोहरा नजर आ रहा है। उसे करीब साल भर पहले रासूका में जेल भेजा था। छूटने के बाद आरोपी फिर से घटना कर फरार हो गया था। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्त के साथ इंदौर में बदमाश अनिल दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि वह चंडीगढ़ से पकड़ा गया था।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!