Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2023 03:29 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार से दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा है
इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार से दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा है। हितग्राही सम्मेलन के दौरान कैलाश विजयवर्गीय कहा कि कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस और भाजपा की नकल कर रही हैं। भाजपा जैसे कथाएं करवा दी थी अब कांग्रेस के इंदौर के कुछ नेता भी कथाएं करवा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जब मैं कॉलेज में था तब से राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था और हम उस समय से नारा लगाते थे। रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कहते थे हम तारीख नहीं बताएंगे। उसके बाद उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी राम मंदिर की तारीख बता दी। भूमि पूजन हो गया मंदिर भी बन गया है। जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। आप परिवार सहित जाना और चरण वंदना करना जितने पाप किए हैं। रामजी सारे कांग्रेस के पाप धो देंगे।
टीवी के माध्यम से घरों में जहर फैल रहा है- कैलाश विजयवर्गीय
मध्यप्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस भाजपा सब इस बार महिलाओं को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के गीत गरी सम्मेलन में टीवी में आने वाले सीरियल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा टीवी के माध्यम से घरों में जहर फैलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा टीवी पर क्या सीरियल आ रहे हैं। आप सबको पता है आज जो सीरियल में आ रहा है। उसमें क्या बताते हैं कितना गंदा चित्र बताते हैं। घर के अंदर तीन बहू है, तीन भाई है, बड़े भाई का छोटी बहू से संबंध भाभी का देवर से संबंध। इतना गंदा परिवार कभी भारत के अंदर कहीं आप लोगों ने देखा है क्या? यह टीवी के माध्यम से अपने घर के अंदर जहर फैला रहे हैं। परिवार को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम सब को चाहिए कि हम सब परिवार को मजबूत करें। घर के माता-पिता भाई-बहन सबकी चिंता करें।
कांग्रेस ने वादे नहीं निभाए जनता उनसे जवाब मांग रही थी, इसलिए उनके लोग भाजपा में आ गए और सरकार बन गई- कैलाश विजयवर्गीय
2018 में मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को वोट देकर उसकी सरकार बनाई थी। उस समय दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने मिलकर पूरे प्रदेश में जमकर मेहनत की थी और जनता को लुभाने के लिए कई प्रकार के वादे किए थे। ठीक 15 महीने बाद कमलनाथ की सरकार कांग्रेस के ही नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने विधायकों के साथ गिरा कर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा की सरकार बनवा दी। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारे तो बहुत बनती है। कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने किसानों के कर्ज माफी को लेकर कहा था नौजवानों को कहा था कि 4 हजार रु. प्रति माह देंगे लेकिन एक भी नौजवान को नहीं मिला और कुर्सी पर बैठ गए। कुर्सी पर बैठने के बाद भूल गए और 15 महीने तक कुछ किया ही नहीं। उनके ही लोगों ने विद्रोह किया हमने जनता से वादा किया है। कर्जा माफ का बेरोजगार नौजवानों को भत्ता देने का आप कर ही नहीं रहे हैं, वह लोग छोड़ कर आ गए और फिर से भाजपा की सरकार बन गई।