Kamalnath के विंध्य दौरे पर विश्वास सारंग का निशाना, कहा- कमलनाथ रोज नए अभियान की शुरुआत करते हैं और उसी दिन खत्म हो जाता है

Edited By Devendra Singh, Updated: 19 Feb, 2022 11:18 AM

vishwas sarang targeted kamal nath vindhya tour

कमलनाथ के विंध्य दौरे पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा नेता नहीं दिख रहा है।

भोपाल (इजहार हसन खान): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ के विंध्य दौरे पर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा नेता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष है। कमलनाथ रोज नए अभियान की शुरुआत करते हैं और वह उसी दिन खत्म भी हो जाता है। कोई नेता ज़मीन पर नहीं दिखता है। 

कांग्रेस को है टांक अड़ाने की आदत: विश्वास सारंग  

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने भूपेंद्र सिंह का आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने और कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर आश्चर्य जताया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि  अगर वो किसी कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो कांग्रेस को इसमें गुट कहां दिख रहा है। कांग्रेस को टांक अड़ाने की आदत है, हमारे यहां कार्यक्रम में कोई शामिल नहीं होता तो ज़रूरी नहीं उसका नाम लिखा जाये।

बायो गैस प्लांट से दिया पर्यावरण के संरक्षण का संदेश: बीजेपी

विश्वास सारंग ने इंदौर के बायो गैस प्लांट पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज का प्रयास है कि दुनिया को संदेश दिया गया है, किस तरह से हिंदुस्तान में पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प लिया है। मध्य प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा का स्त्रोत स्थापित होगा।

पाकिस्तान के संरक्षण के लिए साथ खड़ी रहती है कांग्रेस: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग

अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद मालेगांव ब्लास्ट के आरोपियों को सजा देने के कांग्रेस के बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादी को भी धर्म से जोड़ने का काम करती है। इतने इतिहासिक फैसले पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के नेता देश का मनोबल नीचे करते हैं, तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। कांग्रेस, पाकिस्तान जैसे देशों के संरक्षण के लिए साथ खड़ी रहती है।

मध्य प्रदेश में कोरोना को मामले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 24 घंटे में 68,000 कोरोना के टेस्ट हुए हैं। जिसमें 1013 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। प्रदेशभर में 8364 पॉजिटिव केस सभी तरह की एक्टिविटीज शुरू हो चुकी है।


 


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!