विवेक तन्खा बोले- अमेरिका दुनिया का दादा बन गया, कोई उसके सामने हिम्मत नहीं कर रहा ,उसकी दादागीरी से दुनिया को दिक्कत हो रही

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Mar, 2026 04:20 PM

vivek tankha remarks  america has become the world s bully

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है.. शहडोल जिले में रसोई गैस को लेकर अचानक बढ़ी मांग से दिक्कत होनी शुरु हो गई है... हालांकि जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है

शहडोल (कैलाश लालवानी): अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है.. शहडोल जिले में रसोई गैस को लेकर अचानक बढ़ी मांग से दिक्कत होनी शुरु हो गई है... हालांकि जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है..  लेकिन गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें कुछ और ही कहानी बयान कर रही हैं..लोग कह रहे हैं बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल रही है..

PunjabKesari

इसी बीच  कालाबाजारी का एक वीडियो प्रशासन के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है...इसी बीच जिले के बुढार क्षेत्र स्थित गैस गोदाम से कालाबाजारी का एक वीडियो सामने आया है... वायरल वीडियो में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लेकर सिलेंडर देता दिखाई दे रहा है।

अमेरिका दुनिया का दादा बन गया कोई उसके सामने बोलने की हिम्मत नहीं करता-तन्खा

वहीं इस पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है..उन्होंने कहा है कि  इस समय अमेरिका दुनिया का दादा बन गया है.. उसकी दादागिरी का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है..कोई उसे रोकने वाला नहीं है।  उसकी दादागीरी से दुनिया को दिक्कत हो रही

कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही, लेकिन इस मामले पर शहडोल कलेक्टर  कहना है कि पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे है, वैसे गैस की कमी नहीं है।

लिहाजा अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच गैस जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है... लेकिन शहडोल में गैस की किल्लत है या फिर कालाबाजारी ये जांच का विषय है..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!