Edited By meena, Updated: 25 Sep, 2022 11:55 AM

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के गम में सुसाइड कर लिया। वही सुसाइड से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है जिसमें उसने अपनी पत्नी के मायके जाने का जिक्र किया है।
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के गम में सुसाइड कर लिया। वही सुसाइड से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है जिसमें उसने अपनी पत्नी के मायके जाने का जिक्र किया है।
दरसअल पूरी घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर की है। यहां के रहने वाले शैलेंद्र अपनी पत्नी और एक बच्चे के मायके चले जाने से इतना परेशान हो गया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बात यह है शैलेंद्र ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया था जिसमें शैलेन्द्र द्वारा अपनी पत्नी और एक बच्चे के मायके जाकर रहने से परेशान होना बताया था। वही मृतक शैलेन्द्र द्वारा कुछ महीने पहले भी दो बार आत्म हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन वह हर बार बच जाता था। फिलहाल विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।