पति बना हैवान! पत्नी को नशीला मोमोज खिलाकर कराया गैंगरेप, हाईवे किनारे बेहोशी में मिली महिला

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Sep, 2025 04:04 PM

woman gang raped in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ही पति ने उसे मोमोज में नशे की दवा मिलाकर खिलाई और दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कराया। घटना के बाद महिला को बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे बांधकर छोड़ दिया गया।

9 सितंबर को हाईवे पर मिली थी महिला

जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

"पति ही ले गया था बाजार"

पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे बाजार लेकर गया और वहां मोमोज खिलाए। मोमोज खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद पति और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गए।

पहले भी दर्ज करा चुकी है केस

महिला का यह भी कहना है कि वह पहले भी कई बार गैंगरेप की शिकार हो चुकी है और इस संबंध में तीन एफआईआर दर्ज करा चुकी है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!