महिला ने नार्मल डिलीवरी से दिया 3 बेटियों को जन्म, पिता बोला- ईश्वर ने उन्हें तोहफा दिया

Edited By meena, Updated: 07 Jul, 2021 05:31 PM

woman gave birth to 3 daughters by normal delivery in damoh

मध्य प्रदेश के दमोह(DAHOH) जिले के हटा सिविल अस्पताल में एक 28 वर्षीय महिला ने तीन तिड़वा बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे का जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। खास बात यह कि बच्चे नार्मल डिलीवरी से हुए...

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह(DAHOH) जिले के हटा सिविल अस्पताल में एक 28 वर्षीय महिला ने तीन तिड़वा बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे का जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। खास बात यह कि बच्चे नार्मल डिलीवरी से हुए हैं। हटा सिविल अस्पताल के चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी और नर्स भी यह देखकर काफी हैरान और आश्चर्यचकित है। इस महिला ने पहले भी एक बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा है कि जच्चा और बच्चा, दोनों सुरक्षित हैं। ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तिड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, कनकपुरा गांव निवासी आरती पति द्वारका यादव ने 2 वर्ष पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद प्रसव होने में कुछ मुश्किलें आ रही थीं। प्रसव पीड़ा होने पर आरती को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां आरती ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। आरती के पति द्वारका ने बताया ईश्वर ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। इसके पहले भी एक लड़की ने जन्म लिया जो अब 2 वर्ष की है और अब तिड़वा बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है।

PunjabKesari

वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्चे का सामान्य वजन दो किलो 500 ग्राम होना चाहिए। जिसमें आरती का एक बच्चा 1 किलो 800 ग्राम का है। दूसरा 1 किलो 500 ग्राम और तीसरा बच्चा 1 किलो 600 ग्राम का है। डिलेवरी के कुछ घंटों बाद महिला अपने गांव चली गई। हालांकि बच्चीयों का 0 डोज टीकाकरण करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पति से संपर्क में बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!