पति की मौत के गम में महिला हेड कांस्टेबल ने खत्म कर ली जिंदगी, पति के गुजरने के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Dec, 2025 03:05 PM

woman police constable dies by suicide in indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका प्रिया यादव कुछ समय पहले अपने पति अमित कुमार की मौत के बाद डिप्रेशन में रहती थी। पति की मृत्यु के बाद प्रिया को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका प्रिया यादव कुछ समय पहले अपने पति अमित कुमार की मौत के बाद डिप्रेशन में रहती थी। पति की मृत्यु के बाद प्रिया को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर रखा गया था और वह डीआरपी लाइन में सेवाएं दे रही थी।

बुधवार रात प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार, अभी आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!