चिटफंड कंपनियों के एजेंटों के बचाव में उतरे दिग्विजय, कमलनाथ को लिखा पत्र

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Apr, 2019 05:15 PM

written letter to digvijay kamal nath in defense of chitfund companies

मध्यप्रदेश में चिटफंड कंपनियों के द्वारा निवेशकों की हड़पी गई राशि वापस दिलाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा। दिग्विजय सिंह ने कंपनियों में एंजटों के रुप में कार्य करने वाले स्थानिय युवाओं का पक्ष रखते...

भोपाल: मध्यप्रदेश में चिटफंड कंपनियों के द्वारा निवेशकों की हड़पी गई राशि वापस दिलाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा। दिग्विजय सिंह ने कंपनियों में एंजटों के रुप में कार्य करने वाले स्थानिय युवाओं का पक्ष रखते हुए उन्हें निर्दोष बताया तथा उन पर पुलिस द्वारा किए गए दर्ज प्रकरण वापस लेने की बात कही।


PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि पल्स सहित अन्य कई कंपनियों ने स्थानिय युवाओं को कमिशन के लालच में एंजट बनाया तथा इनके माध्यम से लोगों से निवेश किया। लेकिन बाद में अपने कार्यालय बंद कर दिए। अकेले मध्यप्रदेश में 47 लाख निवेशकों के पैसे कंपनियों ने नहीं लौटाए और कार्यालय बंद कर दिए। वहीं पुलिस ने कंपनियों के मालिकों पर प्रकरण दर्ज न करके स्थानिय युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। अनेक निर्दोष अभिकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है । जो अनुचित है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि चिटफंड कंपनियों के मालिकों की संपति बेचकर निवेशकों को धमराशि वापस करनी चाहिए। युवाओं पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाए। निवेशकों की शिकायत के निवारण के लिए छतीसगढ़ की तर्ज पर ऑनलाइन सुविधा देनी चाहिए।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!