एक हादसा और खत्म हो गई 19 जिंदगियां! शव लेने वाले परिजनों की लगी लंबी कतार

Edited By meena, Updated: 17 Apr, 2026 12:41 PM

19 deaths in vedanta power plant accident in sakti district chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 14 अप्रैल को ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक जोरदार धमाका हुआ इस बायलर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। आशंका जताई जा रही है...

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 14 अप्रैल को ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक जोरदार धमाका हुआ इस बायलर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मृतकों में वे मजदूर हैं जो सुबह घर से निकले लेकिन फिर कभी परिवार के पास न लौट पाए। इस गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल और प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद जिले में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। एक साथ 19 मजदूरों की मौत और दर्जनों घायल होने की वजह से अस्पतालों में शवों का अंबार लगा हुआ है। अपनों की तलाश में निकले परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। शवों को पहचान पाना मुश्किल हैं। यही वजह है कि शवों को परिजनों को सौंपने में प्रशासन के हाथ-पांव फुल रहे हैं। हादसे में घायल 15 श्रमिकों का इलाज रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज, अपेक्स और मेट्रो अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में चल रहा है। वहीं मृतकों के शव मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं, जिनमें से 11 और जिला अस्पताल से अब तक 5 शव लाए जा चुके हैं। शवों को लाने का सिलसिला लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना के बाद से अस्पतालों में लोगों की भीड़ जमा है। आंखें जो अपनों को तलाश रही हैं। इनमें से कुछ एक ऐसे हैं जो सफेद कफन में लौटे हैं तो कुछ एक अस्पतालों में अंतिम सांस ले रहे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपनों की एक झलक के लिए इंतजार में खड़े हैं। अस्पताल के बाहर एंबुलेंसों की लाइन लगी हुई है। प्रशासन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप रहा है।

हालांकि प्रशासन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए हर संभंव मदद का ऐलान किया है। सीएम साय ने मृतक परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है। वहीं हादसे के पीड़ितों के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मृतकों की सूची

1. रितेश कुमार राय (भागलपुर, बिहार)
2. उद्धव सिंह यादव (खरसिया)
3. ठंडाराम लहरे (जमगहन, मालखरौदा)
4. आकिब खान ( दरभंगा, बिहार)
5. तरूण कुमार ओझा (धनबाद, झारखंड)
6. सुसंता जना (पश्चिम बंगाल)
7. अब्दुल करीम (बोका, झारखंड)
8. पप्पू कुमार (उत्तर प्रदेश)
9. अशोक पहरे (पलामू, झारखंड)
10 अमृत लाल पटेल (मांझापारा, टुंड्री
11.शेख सईफउद्दीन (पश्चिम बंगाल)
12.रामेश्वर महिलाने (जांजगीर-चांपा)
13. मानस गिरी (पश्चिम बंगाल)
14. बृजेश कुमार (उत्तर प्रदेश)
15. कार्तिक महतो (पश्चिम बंगाल)
16. नदीम अंसारी (फगुरम)
17. दीपांकर सिंह (मेदिनीपुर, बोरोबाई)
18. चिंतरंजन डलोई (मेदिनीपुर)
19 शिवनाथ मुर्मू
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!