पड़ोसन को था घर का भेद, मौका पाते ही कर दिया कांड! लेकिन एक सबूत से हो गया अंधेकत्ल का खुलासा

Edited By meena, Updated: 09 Nov, 2026 07:15 PM

accused in robbery case arrested in bhopal

शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है...

भोपाल (इजहार खान) : शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या की आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पड़ोस की ही 45 वर्षीय महिला निकली। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला के शरीर पर पहने जेवरात लूटने के लालच में वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को हमीदिया अस्पताल से कलरी देवी (60) की मृत्यु की सूचना मिली थी। मृतिका बाजपेयी नगर की मल्टी A-2 में रहती थीं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और श्वास नली अवरुद्ध होने से मौत की पुष्टि हुई। जांच में हत्या कर लूट किए जाने की आशंका सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

तकनीकी साक्ष्यों से खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-3 के निर्देशन में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पास की मल्टी में रहने वाली रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार किया।

जेवरात के लालच में की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बुजुर्ग के शरीर पर पहने सोने के जेवरात के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद वह सोने के झुमके, नाक की लौंग, पैरों की पायल और नकदी लेकर फरार हो गई थी।

जेवरात, नकदी और वारदात में पहने कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए सोने के झुमके, नाक की लौंग, पायल और नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात के समय पहने गए कपड़े, चप्पल और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। निशातपुरा थाने में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म तथा शाहजहांनाबाद थाने में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!