Acid Attack: नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, नहीं मानी तो एसिड से किया हमला, पति को तलाश रही पुलिस

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2022 11:54 AM

acid attack husband reached to persuade angry wife if she did not agree

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पति ने पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को बिना बताए और तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। अब पति ने उसे धोखे से बातचीत करने के लिए...

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पति ने पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को बिना बताए और तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। अब पति ने उसे धोखे से बातचीत करने के लिए बुलाया और उस पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड से महिला के शरीर का पिछला हिस्सा झुलस गया है। वारदात के बाद पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को औद्योगिक पुलिस को सूचना मिली कि एसिड अटैक के बाद एक महिला को देवास जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान पता चला कि महिला का नाम दीपिका है। पूछताछ में दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले योदेश के साथ हुई थी। उनके 3 साल का बच्चा भी है। लेकिन हाल ही में योगेश ने उसे बिना बताए और तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। इस बात पर झगड़ा हुआ और वह अपना घर छोड़कर मायके देवास के बावड़िया इलाके में रहने लगी। बुधवार शाम उसके पति योगेश ने उसे बातचीत के लिए बुलाया और उस पर एसिड फेंक दिया। डॉक्टरों की मानें तो महिला अब वह खतरे से बाहर है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि योगेश दीपिका के झगड़े और घर छोड़ने की बात से नाराज हो गया। इससे पहले भी वह कई बार विवाद को सुलझाने के लिए अपने ससुराल भी गया। लेकिन, दीपिका वापस आने को राजी नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!