एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की यादें, दिखाई वो गलियां जहां खेली और पली-बढ़ी (video)

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2023 04:08 PM

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ बीते दिनों इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंदौर पहुंची थी

इंदौर(गौरव कंछल): फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ बीते दिनों इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंदौर पहुंची थी। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। साथ ही अनुष्का शर्मा इंदौर के समीप महू भी पहुंची थी और महू की सड़कों पर घूमते हुए अनुष्का शर्मा ने अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

PunjabKesari

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल साइट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह उन गलियों को दिखाती नजर आ रही है जहां उसने अपना बचपन बिताया था। वीडियो में अनुष्का इंदौर के आर्मी एरिया का वो क्वार्टर भी दिखाती हैं, जहां वह बचपन में रहा करती थीं। अनुष्का वीडियो में दिखाया कि महू में किस मकान में रहती थी और उसी के समीप किस घर में उनकी सहेली रहती थी। वीडियो में एक्ट्रेस ने वह जगह भी दिखाई जहां वह बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं। इस वीडियो में एक तस्वीर भी है, जिसमें अनुष्का अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। अनुष्का उन गलियों को दिखाती नजर आ रही हैं, जहां वह बचपन में कभी आती-जाती थीं। अनुष्का के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दे कि अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता सेना में थे और पोस्टिंग के दौरान वे उनके साथ महू में रही थी। इसलिए उनका मध्यप्रदेश से खासा जुड़ाव है। महू पहुंचने के दौरान अनुष्का शर्मा सैन्य क्षेत्र में घूमती हुई नजर आ रही है जिसका वीडियो में उल्लेख भी अनुष्का कर रही है।

Related Story

Punjab Kesari MP ads
India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!