कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बोले- धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाएंगे आगे, लॉकडाउन को लेकर कही बड़ी बात

Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2022 03:34 PM

agriculture minister ravindra choubey said  will not extend the date

धान खरीदी और लॉकडाउन जैसे कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी को लेकर साफ निर्देश दिए हैं खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा है कि राज्य में...

रायपुर(शिवम दुबे): धान खरीदी और लॉकडाउन जैसे कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी को लेकर साफ निर्देश दिए हैं खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा है कि राज्य में अभी तक लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में हमें लगता है खरीदी की मियाद से पहले ही धान खरीदी के सारे टारगेट हम पूरा कर लेंगे।

मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकारों से बातचीत में कोरोना को लेकर भी बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि, लोगों को कोरोना पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ जिलों में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जिन- जिन जिलों में संक्रमण दर लगातार बढ़ रहा है, वहां किस तरीके से प्रतिबंध लगाया जाए,  हॉस्पिटल की कैसी व्यवस्था की जाए... मैन पावर और अन्य व्यवस्थाएं कैसी की जाएं इस संदर्भ में सीएम ने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। वहीं राज्य में प्रशासनिक सर्जरी पर चौबे बोले- ये रूटीन का काम है, परिवर्तन होता रहता है। इसे दूसरे नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!