बुधनी में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव जीते, राजकुमार पटेल को 13,901 वोटों से हराया

Edited By meena, Updated: 23 Nov, 2024 06:52 PM

bjp candidate ramakant bhargava won in budhni

मध्य प्रदेश की बुदनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से जीत हासिल की है...

बुधनी (अमित शर्मा) : मध्य प्रदेश की बुदनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से जीत हासिल की है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 13,901 वोटों से शिकस्त दी है। बता दे कि इस बार 2 लाख के लगभग मत डाले गए थे, जिसमें से रमाकांत भार्गव ने 1,07,478 वोट मिले,  वही कांग्रेस उमीदवार राजकुमार पटेल को 93,577 वोट प्राप्त हुए, जिसमें रमाकांत भार्गव ने 13,901 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल पर विजय प्राप्त की है।

PunjabKesari

वहीं इसका जश्न बुदनी विधानसभा के भेरूंदा में मनाया गया, जहां नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर द्वारा बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई वितरण की, वहीं कहा कि भाजपा ने एक बार फिर बुधनी विधानसभा में अपनी जीत दर्ज की है।

PunjabKesari

बता दें कि मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे। लेकिन दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बाद भाजपा के रमाकांत भार्गव ने बढ़त बना ली और 953 मतों से आगे हो गए। इस सीट पर मतगणना कुल 13 राउंड में हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!