सिंधिया समेत भाजपा नेताओं ने उड़ाया कोरोना नियमों का मजाक, 5 एंबुलेंस देने के लिए सैंकड़ों लोगों को बुलाया

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2021 02:53 PM

bjp leaders including scindia made fun of corona rules

ग्वालियर में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश में शिवराज सरकार के 3 मंत्री, पूर्व मंत्री व सांसद ने कोविड गाइडलाइन का मजाक उड़ाया है। जिले में रूल ऑफ सिक्स लागू है। मतलब एक साथ 6 लोग से ज्यादा मिलने पर धारा 144 का उल्लघंन माना जाता है।...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश में शिवराज सरकार के 3 मंत्री, पूर्व मंत्री व सांसद ने कोविड गाइडलाइन का मजाक उड़ाया है। जिले में रूल ऑफ सिक्स लागू है। मतलब एक साथ 6 लोग से ज्यादा मिलने पर धारा 144 का उल्लघंन माना जाता है। लेकिन मोतीमहल में एम्बुलेंस वितरण कार्यक्रम में स्टेज पर ही सिंधिया,ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, शिवराज सरकार के तीन मंत्री प्रद्युम्न सिंह, ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह समेत 10 लोग शान से बैठे थे। इतना ही नहीं राज्य में किसी भी राजनीतिक, धार्मिक या अन्य कार्यक्रम पर रोक है। इसके बावजूद भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रता पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आईं।

PunjabKesari

दरअसल सिंधिया तीन दिन के अंचल दौरे पर आए है। इस दौरान उन्होनें ग्वालियर संभाग को 5 एम्बुलेंस देने के लिए एक कार्यक्रम किया गया, लेकिन यह कार्यक्रम ने बता दिया कि सारी पाबंदियां और नियम सिर्फ आम लोगों, बाजारों और व्यापारियों पर लागू होते हैं। मोतीमहल के कन्ट्रोल कमांड सेंटर में 5 एम्बुलेंस दान देने के लिए भव्य मंच सज गया। जिले में संक्रमण को रोकने रूल ऑफ सिक्स लागू है। मतलब किसी भी स्थान पर 6 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते, लेकिन मंच पर खुद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर व प्रदेश सरकार के तीन मंत्री प्रद्युम्न सिंह, ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह व पूर्व मंत्री इमरतीदेवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद थे और नियमों की धज्जियां उड़ रही थीं।

PunjabKesari

यह वो लोग हैं जिन पर जिम्मेदारी है कि संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए, लेकिन यह खुद संक्रमण को आमद दे रहे थे। साथ ही अभी जिले में सभी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम कैसे हो गया। इसकी इजाजत सिर्फ 5 एम्बुलेंस सौंपने तक की ली गई थी, लेकिन मंच सजाने और करीब 2 सैकड़ा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाने की नहीं थी। सिंधिया समर्थक भाजपाई अपना चेहरा सिंधिया को दिखाने के लिए पहुंचे थे। जिस कारण वहां लगाए गए पंडाल में भीड़ हो गई।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में पल-पल पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही थीं। हर लाइन में 8 से 10 लोग बैठे हुए थे। रूल ऑफ सिक्स का तो पालन ही नहीं हो रहा था। वहीं सिंधिया भी मंच से सोश डिस्टेंस्टिग बनाएं रखने की अपील करते रहे लेकिन वो काम नहीं आई है। वहीं कांग्रेस के आरोप पर सिंधिया ने कहा है, कांग्रेस तो सिर्फ आपदा में अवसर ढूंढने का काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!