MP Election: BJP-कांग्रेस की सरकारों ने शौचालय तो दिए पर पानी नहीं दे पाई-अखिलेश यादव

Edited By Vikas kumar, Updated: 24 Nov, 2018 04:03 PM

both governments can not provide water to the toilet but akhilesh yadav

विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा से प्रत्याशी रति...

अशोकनगर: विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा से प्रत्याशी रतिभान सिंह यादव के समर्थन में एक आमसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

PunjabKesari

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, 45 साल कांग्रेस ने इस देश की गरीब जनता और गरीब किसानों का शोषण किया और 15 साल से भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा और कांग्रेस की एक सी नीतियां होने के कारण यह राज्य विकास नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को एक गड्ढे का शौचालय दिया था तो वहीं बीजेपी सरकार ने दो गड्ढों का शौचालय प्रदेशवासियों को दिया है। बस यही विकास भाजपा सरकार में हुआ है पर दोनों सरकारों ने शौचालय तो दिए पर पानी नहीं दे पाई।

PunjabKesari

इसके बाद अखिलश यादव ने भाजपा और कांग्रेस में परिवार-वाद को लेकर भी आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि, इन दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यालय की सीढ़ियों के दर्शन करके ही आ जाते हैं और हमारा कोई भी कार्यकर्ता हमसे टिकट के लिए कहता है तो हम उसे टिकट दे देते हैं। वही अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले को लेकर भी कांग्रेस और बीजेपी को आड़े हाथों लिया कहा कि यह दोनों पार्टियां ही नहीं चाहते कि मसला सुलझे और हमारा वोट बैंक खतरे में आ जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!